फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बड़ा स्कूल के समीप स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग

Tue, 23 Jul 2024 05:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ा (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़ा के बाहर सड़क पर स्पीड ब्रेकर न होने से हादसे होने का खतरा बना हुआ है। स्कूल गेट के साथ मुख्य सड़क पर चौराहा है। यहां से लगातार वाहनों की आवाजाही लगी रहती है, जिससे विद्यार्थियों को सड़क पार करने में काफी दिक्कत होती है। अभिभावकों ने प्रशासन से विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिहाज से सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

अभिभावकों में जगदीश, राकेश, प्रकाश, सुरेंद्र, करतार चंद, निशा, वीना और लीला देवी आदि ने कहा कि स्कूल के गेट के पास चौराहा होने के कारण इस स्थान पर हमेशा सड़क दुर्घटना होने की आशंका रहती है। सड़क के बिल्कुल किनारे स्कूल का गेट है और छुट्टी के समय स्कूल के बच्चों की भीड़ सड़क पर आ जाती है।
उन्होंने कहा कि स्कूल में छुट्टी होने के वक्त जिस तरह से बच्चे सड़क पर भागते हैं उससे यहां हमेशा दुर्घटना घटित होने की आशंका बनी रहती हैं। स्कूल गेट के पास वाहनों की गति को नियंत्रित करने के लिए कोई अवरोधक नहीं हैं। ऐसे में विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समस्या को लेकर वह कई बार प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से समस्या का समाधान करने के बारे में मांग कर चुके हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। उधर, ग्राम पंचायत बड़ा की प्रधान सरिता देवी ने कहा कि अभिभावकों की मांग पर पंचायत की ओर से अतिशीघ्र प्रस्ताव पास कर संबंधित विभाग को भेजा जाएगा, ताकि स्पीड ब्रेकर लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें