फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: वंदे भारत में सीट कोटा बढ़ाने और नई ट्रेनें चलाने की मांग

Tue, 17 Nov 2026 05:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बातचीत करते सांसद अनुराग सिंह ठाकुर। भाजपा।
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर हिमाचल में रेल सुविधाएं बढ़ाने के प्रस्ताव सौंपे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। हिमाचल में रेल यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। उन्होंने अंब अंदौरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस में स्थानीय यात्रियों के लिए सीट कोटा बढ़ाने और नई रेल सेवाएं शुरू करने की मांग उठाई। इस दौरान ऊना-अंब अंदौरा रेल कॉरिडोर में यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के प्रस्ताव भी सौंपे।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि सीमित सीट कोटे के कारण अंब अंदौरा से यात्रा करने वाले यात्रियों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल पाते। उन्होंने अंब अंदौरा से मुंबई के लिए मुंबादेवी-चिंतपूर्णी सुपरफास्ट एक्सप्रेस सहित दो नई एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव रखा। अंब अंदौरा-हरिद्वार मेमू और ऊना हिमाचल-हरिद्वार लिंक जनशताब्दी की समयसारणी बदलकर रात्रिकालीन सेवा के रूप में चलाने की मांग भी की, ताकि ट्रेन सुबह चार बजे तक हरिद्वार पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चंडीगढ़ तक आने वाली आठ प्रमुख ट्रेनों का विस्तार ऊना हिमाचल, अंब अंदौरा या दौलतपुर चौक तक करने का सुझाव दिया। इसके अलावा ऊना रेलवे स्टेशन के अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकास के लिए बजट बढ़ाने और अंब अंदौरा में जीआरपी थाना स्थापित करने का आग्रह किया। इससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं और सुरक्षा मिल सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें