फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आईटीआई में लंबे समय से रिक्त तकनीकी पदों को भरने की मांग

Fri, 18 Sep 2026 12:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। प्रदेश आईटीआई टेक्निकल एम्प्लॉइज एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने वीरवार को राजकीय आईटीआई रैल में तकनीकी शिक्षा निदेशक रोहित राठौर से मुलाकात की।
विज्ञापन

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पदोन्नति समेत कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगें उनके समक्ष रखीं, जिस पर निदेशक ने अगस्त 2023 से लंबित पदोन्नति के मामले को जल्द आगे बढ़ाने का सकारात्मक आश्वासन दिया। बैठक में लंबे समय से रिक्त पड़े तकनीकी पदों और अन्य मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
निदेशक रोहित राठौर ने बताया कि आईटीआई में करीब 120 रिक्त पदों को भरने के लिए विभागीय स्तर पर कार्रवाई चल रही है। एसोसिएशन ने इन पदों को शीघ्र भरने की मांग उठाई ताकि प्रशिक्षण व्यवस्था मजबूत हो सके और कार्यरत कर्मचारियों पर से अतिरिक्त कार्यभार कम किया जा सके।
विज्ञापन

इसके अलावा, प्रतिनिधिमंडल ने 31 जुलाई 2015 के बाद सेवा में शेष रहे कर्मचारियों से जुड़ा नीतिगत मामला भी उठाया। निदेशक ने आईटीआई में प्रशिक्षणार्थियों के लिए जल्द ही नई वर्दी लागू करने की प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी भी दी।
इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार, महासचिव विशाल गौतम, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार डोगरा, जिला हमीरपुर प्रधान बृजेश कुमार, महासचिव शशि पाल शर्मा सहित सुजानपुर क्षेत्र के पदाधिकारी और अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें