फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नशा कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई के लिए एसपी को साैंपा मांग पत्र

विज्ञापन
नप सुजानपुर के वार्ड नंबर आठ का महिला मंडल एसपी हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा को नशे के खिलाफ कार्रवा
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर पंचायत सुजानपुर के वार्ड नंबर आठ का महिला मंडल यहां बढ़ते नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए आगे आया है। महिला मंडल प्रधान बीना धीमान की अगुवाई में शुक्रवार को इस संदर्भ में एक मांग पत्र पुलिस अधीक्षक हमीरपुर को सौंपा गया। इसमें नशे का कारोबार करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन


महिला मंडल की सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि समूचे सुजानपुर और इसके आसपास की पंचायतों में नशे का प्रचलन लगातार बढ़ रहा है। मांग पत्र में महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक से आग्रह किया है कि ऐसे लोगों की पकड़ के लिए विशेष मुहिम चलाई जाए। उन्होंने कहा कि महिलाएं पूरे शहर में नशे की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करने का काम कर रही हैं। नुक्कड़ नाटक, प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता रैलियों का आयोजन करके लोगों को नशे से बचने और बचाने पर जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें