फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों की मांगों को न मानना सरकार के लिए आत्मघाती कदम साबित होगा: महासंघ

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज(हमीरपुर)। हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ भोरंज इकाई जिला हमीरपुर ने भोरंज एसडीएम डॉ. अमित कुमार के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन भेजा। संघ ने कहा कि पिछले ढाई सालों से सरकार कर्मचारियों कि समस्याओं को सुलझाने में उदासीन रही है। महासंघ द्वारा आज तक सौंपे गए 56 सूत्री मांगपत्र पर न तो कोई चर्चा हुई और न ही जेसीसी की बैठक आयोजित की गई। 6 महीने में एक बार जेसीसी की बैठक का होना जरूरी है। इसलिए राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर देश की सभी राज्य सरकारों को कर्मचारी संगठन राष्ट्रीय मुद्दों के साथ साथ स्थानीय कर्मचारियों की समस्या को लेकर ज्ञापन सौंप रहे हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर पर 24 जुलाई से 30 जुलाई तक सरकार जगाओ गतिविधि के अंतर्गत सोमवार को हिमाचल प्रदेश के कर्मचारी प्रतिनिधियों ने इस अभियान में हिस्सा लिया। इसके चलते महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष एनआर ठाकुर के नेतृत्व में अपनी मांगों को लेकर महासंघ की भोरंज इकाई जिला हमीरपुर अपना ज्ञापन सौंप रही है। सरकार पुरानी पेंशन बहाल करे। फ्रीज डीए बहाल करे। संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक सरकार तुरंत बुलाई जाए। पहले से दिए 56 सूत्री मांगपत्र पर सरकार चर्चा करे। अंधाधुंध निजीकरण व ठेका प्रणाली प्रथा बंद हो। श्रम कानून बहाल हों। सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए बगैर और आपसी तालमेल की कमी के चलते जहां कर्मचारियों का नुकसान तय है। वहीं यह कदम राज्य सरकार के लिए भी आत्मघाती साबित होगा। सरकार व कर्मचारी संगठन को आगे बढ़ने के लिए आपसी विश्वास की बहाली जरूरी है। इस मौके पर अरविंद मोदगिल, यशपाल शर्मा, प्रवीण शर्मा, मुख्तियार सिंह, सजंय कतना, नीरज जुगलानी, राकेश कुमार इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें