फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: एचपीटीयू से बैक सिस्टम में छूट देने की मांग

Sat, 08 Nov 2025 01:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
छात्रों की मांगों पर राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के पदाधिकारी एचपीटीयू परिसर पहुंचे। स्रोत : पार्ट
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में बी फार्मेसी के विद्यार्थियों ने बैक सिस्टम में छूट की मांग की है। बी फार्मेसी के कुछ विद्यार्थी शुक्रवार को पुन: एचपीटीयू परिसर पहुंचे। विद्यार्थियों ने बताया कि एचपीटीयू की ओर से बैक सिस्टम लागू किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके बारे में विद्यार्थियों को अवगत नहीं करवाया गया है। इससे पहले चार नवंबर को भी प्रशासन के समक्ष मांग रखी गई थी। उन्होंने बताया कि बैक सिस्टम के तहत प्रथम सेमेस्टर और दूसरे सेमेस्टर का पेपर पास नहीं होता है तो तीसरे सेमेस्टर में विद्यार्थी नहीं बैठ सकता है। इस बारे में बीच सेमेस्टर में बताया गया है। इस सिस्टम के कारण फॉर्म नहीं भरे जा रहे हैं।

पंजीकरण के लिए पोर्टल नहीं खुल रहा है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। फीस वापस करने की बात की जा रही है, लेकिन अभी तक फीस रिफंड नहीं की है। तकनीकी विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक राजेश ने बताया कि फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया की गाइडलाइन के मुताबिक ही विश्वविद्यालय कोर्स करवाती है। छात्रों की मांगों के बारे में पीसीआई को लिखा गया है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने भी सौंपा ज्ञापन

राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने भी विद्यार्थियों की मांगों पर एचपीटीयू को ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी युवा मोर्चा अध्यक्ष जगदीप ठाकुर ने बैक सिस्टम में छूट की मांग की है। वर्ष 2021 तक बैक सिस्टम में छूट प्रदान की गई थी। उसके बाद कई विद्यार्थियों को पुनर्मूल्यांकन के लिए बुलाया जा रहा है। कुछ नए नियम बिना पूर्व सूचना के बीच सेमेस्टर में लागू कर दिए हैं। उन्होंने मांग की है कि बैक सिस्टम में विद्यार्थियों को छूट प्रदान की जाए। वहीं, भविष्य में नियम लागू करने से पूर्व छात्रों को सूचना दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें