फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सलौणी-दियोटसिद्ध सड़क के साथ नालियां बनाने की मांग

Wed, 23 Sep 2026 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के सलौणी-दियोटसिद्ध सड़क निर्माण के निरीक्षण के दौरान बाजार में नालियों की उचित व्यवस्था और बरसाती पानी की निकासी का मुद्दा प्रमुखता से उठा।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अरविंद लखनपाल और हिमुडा के निदेशक मंडल सदस्य ई. राजेश बन्याल ने मंगलवार को मौके पर पहुंचकर सड़क निर्माण की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

स्थानीय प्रतिनिधियों ने अधिकारियों को बताया कि बारिश के दौरान उचित निकासी व्यवस्था न होने से बाजार में पानी जमा हो जाता है। इससे दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी होती है।
उन्होंने सड़क निर्माण के साथ नालियों और बरसाती पानी की निकासी की स्थायी व्यवस्था करने तथा बाजार को व्यवस्थित रखने की मांग की। स्थानीय प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से भी समस्याओं का जल्द समाधान करवाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के बाबा बालक नाथ क्षेत्र के दौरे के दौरान सलौणी-दियोटसिद्ध सड़क को खोलने की घोषणा की गई थी।
विज्ञापन

अब सड़क निर्माण कार्य चल रहा है, ऐसे में सड़क के साथ बाजार की जल निकासी व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद क्षेत्रवासियों को है।
निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता अरविंद लखनपाल समेत वन परिक्षेत्र अधिकारी, सहायक अभियंता, एसजीआर कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठेकेदार पवन कालिया, बाजार कमेटी प्रधान बब्बी, एसएमसी प्रधान राजीव शर्मा, महिला कांग्रेस प्रधान मीना धीमान, बिझड़ी उपप्रधान संजय शर्मा, मनोज कुमार सहित अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें