फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पेंशनरों की लंबित मांगों को लेकर उपमहालेखाकार से मिला प्रतिनिधिमंडल

Sun, 21 Jun 2026 12:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति का छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल अतिरिक्त महासचिव भूपराम वर्मा की अध्यक्षता में प्रदेश उपमहालेखाकार मीनू शर्मा से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पेंशनरों की विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा और बैठक भी की।
विज्ञापन

बैठक में समिति ने पेंशन संशोधन से जुड़े 29 मामलों को शीघ्र स्वीकृति देने की मांग उठाई। ये मामले 50 प्रतिशत एवं 30 प्रतिशत मैट्रिक्स लेवल के आधार पर संशोधन से संबंधित हैं और वर्तमान में कार्यालय में लंबित हैं।
भूपराम वर्मा ने कहा कि महालेखाकार कार्यालय से स्वीकृति के बाद भी मामलों के कोषागार कार्यालय तक पहुंचने में देरी हो रही है, जिससे पेंशनरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उपमहालेखाकार मीनू शर्मा ने आश्वासन दिया कि लंबित मामलों को अगले 15 दिनों के भीतर निपटाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ मामलों में विभागीय स्तर पर दस्तावेज अधूरे होने के कारण देरी होती है, फिर भी समय-समय पर अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें