फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कुन्ना गांव में तीन-चार दिन से घूम रहा बारहसिंगा पकड़ा

Sun, 10 Nov 2024 01:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
कुन्ना गांव में पकड़ा बारहसिंगा। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
चोट लगने से एक आंख थी बंद, इसलिए ठीक से देख नहीं पा रहा : सूद
विज्ञापन

नादौन(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत बुणी के अंतर्गत कुन्ना गांव के आसपास गत तीन-चार दिन से घूम रहे बारहसिंगा को गत रात वन विभाग तथा वन्य प्राणी विभाग की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर लिया।
विज्ञापन

बारहसिंगा को पकड़ कर हमीरपुर ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद इसे आगे किसी सुरक्षित स्थान पर भेजा जाएगा। ग्रामीणों में एडवोकेट हरबंस जसवाल सहित पराग जसवाल, सरोज कुमारी, दीपांशी, अनु आदि ने बताया था कि बारह सिंगा बिल्कुल बदहवास हालत में घूम रहा था और काफी डरा हुआ है। वहीं, वन परिक्षेत्र अधिकारी नादौन राजीव सूद ने कहा कि कड़े प्रयास के बाद इसे रेस्क्यू करके उपचार के लिए हमीरपुर भेजा गया है, जहां से इसे वन्य प्राणी विभाग द्वारा अपने किसी सुरक्षित स्थान पर भेज दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि चोट लगने के कारण इसकी एक आंख बंद थी, इसलिए वह ठीक से देख नहीं पा रहा था और डरा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें