फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दीप्ति राणा ने कैप्टन मृदुल शर्मा स्कूल में प्रधानाचार्य का कार्यभार संभाला

Wed, 12 Aug 2026 01:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
दीप्ति राणा ने संभाला हमीरपुर के सीबीएसई स्कूल के प्रधानाचार्य का कार्यभार। स्रोत : जनसंपर्क वि
विज्ञापन
हमीरपुर । प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सीबीएसई के अधीन किए गए बलिदान कैप्टन मृदुल शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में दीप्ति राणा ने प्रधानाचार्य का कार्यभार संभाल लिया है।
विज्ञापन

एमएससी, बीएड डिग्रीधारक 45 वर्षीय दीप्ति राणा शिक्षा विभाग में 10 वर्षों से प्रधानाचार्य के रूप में सेवाएं दे रही हैं। सीबीएसई स्कूलों में प्रधानाचार्य पद के लिए आयोजित परीक्षा में उन्होंने प्रदेश में दूसरा और जिला हमीरपुर में पहला स्थान हासिल किया था।
दीप्ति राणा ने वर्ष 2006 में टीजीटी मेडिकल के रूप में सेवाएं शुरू की थीं। वर्ष 2012 में हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की मुख्यध्यापक पद की परीक्षा उत्तीर्ण कर मुख्यध्यापक बनीं। इसके बाद वर्ष 2016 में मात्र 35 वर्ष की आयु में प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नत हुईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें