समराला में दंगल में भाग लेते पहलवान।
- फोटो : Hamirpur-HP
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत चौकी कनकरी के तहत ग्राम समराला में रविवार को लखदाता पीर के नाम से विशाल दंगल करवाया गया। इसमें प्रदेश व अन्य राज्यों के लगभग 110 पहलवानों ने दांवपेंच दिखाए। दंगल की विशेष बात यह रही कि जिला हमीरपुर की दीपिका और आकांक्षी आदि 4 लड़कियों ने भी इस दंगल में भाग लिया। मुकाबले में बराबर रही चारों महिला पहलवानों भी पुरस्कृत किया गया।
इस दंगल में बड़ी और छोटी दो मालियां करवाई गईं। बड़ी माली के विजेता दीपक जिला हमीरपुर तहसील बड़सर के बणी और उपविजेता गुरप्रीत राजस्थान के रहे। बड़ी माली के विजेता दीपक को 7,100 रुपये व सुनहरी गुर्ज तथा उपविजेता गुरप्रीत को 6,100 रुपये व स्टील का डिब्बा तथा छोटी माली के विजेता लखविंदर राणा ऊना को 4,100 रुपये तथा सुनहरी गुर्ज व उपविजेता सागर दिल्ली को 3,100 रुपये तथा स्टील का डिब्बा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यह कुश्तियां समस्त ग्रामवासी समराला के सहयोग से करवाई गई। इस मौके पर छिंज कमेटी के प्रधान मुल्क राज, सचिव चुनी लाल, सदस्य लाला देवीदास, विजय कुमार, हरनाम सिंह, केवल सिंह, किशोरी लाल, घोंनाराम आदि का विशेष तौर पर सहयोग रहा।