फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अंडर-19 ओपन कबड्डी प्रतियोगिता में फतेहगढ़ की टीम विजेता

विज्ञापन
बाबा बालक नाथ युवक मंडल की ओर से आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मॉडल स्कूल चकमोह के खेल मैदान में रविवार को बाबा बालक नाथ युवा मंडल की ओर से आयोजित अंडर-19 ओपन कबड्डी प्रतियोगिता का समापन हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश सहित पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों के खिलाड़ियों ने भी भाग लिया। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर विधानसभा क्षेत्र बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। बाबा बालक नाथ युवा मंडल के सदस्य अमित शर्मा ने कहा कि प्रतियोगिता में अंतिम मुकाबला फतेहगढ़ पंजाब और खबड़ी देवी के बीच खेला गया।
विज्ञापन

इसमें फतेहगढ़ की टीम विजेता रही। विजेता टीम ने अंतिम मुकाबले में 35 अंक हासिल किए जबकि उपविजेता टीम ने 27 अंक हासिल किए। प्रतियोगिता के अंत में मुख्यातिथि, युवा मंडल के सदस्यों ने विजेता टीम को 11,000 रुपये, उपविजेता टीम को 7,100 रुपये देकर सम्मानित किया। खबर लिखे जाने तक ओपन भारवर्ग प्रतियोगिता के मुकाबले नहीं हुए थे। इन मुकाबलों को अंडर लाइट्स खेला जाना था। इसमें विजेता खिलाड़ी को 51 हजार, उपविजेता खिलाड़ी को 3,100 रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान बाबा बालक नाथ युवा मंडल के सदस्य प्रशांत शर्मा, अजय शर्मा, अक्षय महाजन, विशाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें