दीन दयाल स्पर्श योजना के तहत परीक्षा देकर केंद्र से बाहर आते विद्यार्थी।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। दीनदयाल स्पर्श योजना के तहत रविवार को छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन द मैग्नेट स्कूल हमीरपुर में किया गया। डाक विभाग की ओर से आयोजित इस परीक्षा में 199 विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए गए थे। इनमें से 155 ने परीक्षा दी, जबकि 44 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में छठी से नौंवी कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिले में चयनित 40 बच्चों को यह छात्रवृत्ति मिलेगी। इसके लिए परीक्षा में प्रत्येक कक्षा से अव्वल रहे दस-दस छात्रों का चयन किया जाएगा। इन विद्यार्थियों को 500 रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति मिलेगी।
हालांकि, प्रदेशभर में इस परीक्षा का आयोजन हुआ है और प्रत्येक जिले से बच्चों को यह छात्रवृत्ति मिलेगी। इस छात्रवृत्ति के लिए विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। इनका चयन रविवार को हुई लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। डाक विभाग मंडल हमीरपुर के प्रवर अधीक्षक नरेंद्र कुमार ने कहा कि हमीरपुर में 155 छात्रों ने परीक्षा दी। 40 छात्रों को छात्रवृत्ति मिलेगी।