फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में पहुंची दवाइयों की खेप

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में एक माह से खत्म चल रही दवाइयों में से कुछ की आपूर्ति हो गई है। अमर उजाला में खबर छपने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों की परेशानी को देखते हुए इन दवाइयों की आपूर्ति प्राथमिकता के आधार पर करवाई है। हालांकि, अभी भी कई दवाइयां अस्पताल में नहीं मिल रही हैं, लेकिन इनकी आपूर्ति भी जल्द ही करवाने के निर्देश प्राचार्य ने दिए हैं। अमर उजाला ने 30 अगस्त, दो सितंबर और सात सितंबर के अंक में दवाइयों की कमी के बारे में लगातार खबरें प्रकाशित की।
विज्ञापन

इस पर कार्रवाई करते हुए प्राचार्य ने जल्द आपूर्ति करवाने के निर्देश प्रबंधन को दिए। अब बच्चों का अजिथ्रोमाइसिन सिरप, आयरन की गोलियां, शुगर की मेटफॉर्मिन आदि दवाइयां पहुंच गई हैं और निशुल्क फार्मेसी में मिलना शुरू हो गई हैं। हालांकि, अभी भी बीपी की टेलमीसार्टन, बच्चों की एंटी कोल्ड सिरप और कैल्शियम सिरप की कमी अस्पताल में बनी है, लेकिन अस्पताल में जल्द ही यह दवाइयां भी उपलब्ध होंगी। इस संबंध में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चौहान ने कहा कि कुछ दवाइयां उपलब्ध हो गई हैं और कुछ ही सप्लाई जल्द ही पहुंचेगी। फार्मेसी में अधिकतर दवाइयां उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें