फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बदहाल शौचालयों की देखरेख के लिए संयुक्त कमेटी के गठन का निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
सचित्र असर अमर उजाला
विज्ञापन

बैठक में सार्वजनिक शौचालय के रखरखाव की जिम्मेदारी बारीं पंचायत को सौंपी

खबर छपने के बाद प्रशासन हरकत में आया, बैठक बुलाई

संयुक्त कमेटी में व्यापार मंडल के सदस्य और बारीं पंचायत के जनप्रतिनिधि होंगे शामिल

संवाद न्यूज एजेंसी

टौणीदेवी (हमीरपुर)। बमसन तहसील के तहत टौणीदेवी बाजार के सार्वजनिक शौचालय के रखरखाव की जिम्मेदारी अब बारीं पंचायत को सौंपी जाएगी। खबर छपने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। प्रशासन ने बैठक बुलाई और सार्वजनिक शौचालय के बारे में चर्चा की गई है। चर्चा के उपरांत निर्णय लिए गए हैं कि अब शौचालयों का नियमित रूप से रखरखाव पंचायत की ओर से किया जाएगा।

अमर उजाला के 23 सितंबर के संस्करण में बारीं पंचायत में सार्वजनिक शौचालय इस्तेमाल करने लायक नहीं.. शीर्षक से खबर प्रकाशित की। इसी दिन खंड विकास अधिकारी वैशाली शर्मा ने संज्ञान लेते हुए बारीं पंचायत प्रधान, व्यापार मंडल के महासचिव से बैठक की। बैठक में निर्णय लिया गया है कि पंचायत को शौचालयों के रखरखाव की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इसके लिए एक अलग से संयुक्त कमेटी बनाई जाएगी। इस कमेटी में व्यापार मंडल के सदस्य, बारीं पंचायत के जनप्रतिनिधि होंगे। पूरी प्रक्रिया को लिखित में किया जाएगा ताकि सफाई व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा जा सके। इस समस्या को लेकर जल्द निर्णय लेने पर जिला परिषद सदस्य बबली, टपरे पंचायत के पूर्व प्रधान मदनलाल, बारीं पंचायत के पूर्व प्रधान सरवन चौहान, नीलम, संजीव, सुरेंद्र कुमार, तिलक राज, विपिन कुमार, पवन कुमार, विजय कुमार, अशोक कुमार, विनोद कुमार, राज कुमार, कपिल शर्मा आदि ने खंड विकास अधिकारी और अमर उजाला का समस्या उठाने के लिए आभार जताया है। टौणी देवी में 6 साल से सार्वजनिक शौचालय इस्तेमाल करने लायक नहीं था। लेकिन, पंचायत व व्यापार मंडल कार्य करने के बजाय एक-दूसरे पर जिम्मेदारी थोप रहे थे। सार्वजनिक शौचालय की सुविधा न मिलने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन




कोट्स



खंड विकास अधिकारी वैशाली शर्मा ने कहा कि बैठक में पंचायत और व्यापार मंडल की संयुक्त कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया है। स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाना उनका पहला उद्देश्य है। सरकार की सभी योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिल सके।
विज्ञापन








बारीं पंचायत के प्रधान रविंद्र ठाकुर ने कहा कि बैठक हुई है। शौचालय के संचालन के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। शौचालय के रखरखाव के लिए बजट के प्रावधान के साथ-साथ सफाई कर्मी भी रखा जाएगा। लोगों को बेहतर सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें