फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: उमा आजाद की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला आज

Fri, 21 Feb 2025 12:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। भंग हो चुके कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के पेपरलीक मामले में पोस्ट कोड 928 स्टेनोग्राफर में दर्ज एफआईआर नामजद आरोपी उमा आजाद की अग्रिम जमानत याचिका पर शुक्रवार को फैसला संभावित है। पिछले माह अदालत हमीरपुर में उमा आजाद ने अपनी अग्रिम जमानत याचिका दर्ज करवाई थी। इसके उपरांत अदालत ने 19 फरवरी बुधवार को यह सुनवाई रखी थी। उमा आजाद की इस याचिका की सुनवाई पर अदालत ने कोई फैसला बुधवार को नहीं सुनाया था। जमानत पर फैसले को सुरक्षित रखा गया था। एसपी विजीलेंस मंडी कुलभूषण वर्मा ने कहा कि अग्रिम जमानत पर सुनवाई के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें