फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भोटा के बजूर नाले पर बने पुल के नीचे से हटाया मलबा

Sat, 19 Jul 2025 01:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
भोटा के बजूर नाले के पुराने पुल के नीचे से जेसीबी द्वारा मलबा हटाते लोक निर्माण विभाग के कर्मचा
विज्ञापन
सलौणी (हमीरपुर)। उपमंडल के भोटा कस्बे से सटे बजूर नाले के पुराने पुल के नीचे वर्षों से जमा मलबा आखिरकार लोक निर्माण विभाग द्वारा हटा दिया गया है। प्रशासन के संज्ञान में मामला आते ही तुरंत कार्रवाई की गई और विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन की मदद से सफाई कार्य करवाया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों द्वारा समस्या की शिकायत किए जाने के साथ ही मीडिया में मामला प्रकाशित होने पर प्रशासन हरकत में आया और लोक निर्माण विभाग को तुरंत आवश्यक निर्देश जारी किए गए। नाले के नीचे मिट्टी, रेत और गाद के जमा होने से बरसात में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो रही थी, जिससे लोगों को दुर्गंध, गंदगी और आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी मशीन लगाकर पुल के नीचे से मलबा हटाने का कार्य शुरू किया। विभागीय कर्मचारियों की निगरानी में यह सफाई अभियान सुरक्षित ढंग से संपन्न हुआ। मलबा हटने के बाद अब नाले में पानी का प्रवाह पूरी तरह सामान्य हो गया है और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

इस संदर्भ में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता रवि शंकर ने बताया कि, जैसे ही इस समस्या की जानकारी मिली तो जेई को मौके पर भेजकर जेसीबी के माध्यम से मलबा हटाने के निर्देश दिए गए। मलबे को जेसीबी के माध्यम से हटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें