हमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर के तहत एक 30 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत हो गई। गांव बारीं तहसील एवं डाकघर हमीरपुर के तहत जयपाल (30) गत दिवस अचेत अवस्था में डॉ. राधाकृष्ण्न मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में लाया गया गया। व्यक्ति घर पर अचानक अचेत हो गया। इस पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की ओर से पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। उधर, पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।