फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी सभा के सचिव की संदिग्ध मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र भोरंज की कृषि सहकारी सभा के सचिव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक की पहचान बलजीत सिंह (46) पुत्र शंकर सिंह गांव संग्रवाड डाकघर टिकरी मिन्हासा तहसील भोरंज जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मामला दर्ज किया। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को बलजीत सिंह अपने घर पर था। इस दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए भोरंज अस्पताल ले गए, लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया। माना जा रहा है कि बलजीत सिंह ने कोई जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। हमीरपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी और एक 11 वर्षीय बेटा छोड़ गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू दी है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। उधर, भोरंज थाना प्रभारी सीआर चौधरी ने बताया कि पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें