फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कुडाणा के जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Sun, 06 Apr 2025 12:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। पुलिस थाना सुजानपुर के तहत गांव कुडाणा के जंगल में 23 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। मृतक की पहचान अभिषेक चौहान पुत्र तिलक राज, गांव कुडाणा, डाकघर जंगलबैरी, तहसील सुजानपुर के रूप में हुई है। सुजानपुर पुलिस की ओर से शव का पोस्टमार्टम करवाकर आगामी प्रक्रिया आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार अभिषेक रात को खाना खा कर घर से चला गया था। परिजनों ने सोचा कि वह पड़ोसी के घर में सो गया है। सुबह जब वह घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश शुरू कर दी गई। इस दौरान सुबह गांव की एक महिला ने शव को पेड़ से लटका देखा, जिसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतारा। घर से करीब एक किलोमीटर दूरी पर शव लटका मिला है। अभिषेक अविवाहित था और पेशे से ड्राइवर था। उधर एसपी भगत सिंह ने कहा कि कुडाणा के जंगल में युवक का शव पेड़ से लटका मिला था। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें