फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: टौणी देवी में संदिग्ध अवस्था में मिला शव

Mon, 11 Mar 2024 05:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस चौकी टौणी देवी के तहत एक मजदूर की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। व्यक्ति बिलासपुर का रहने वाला था और टौणी देवी में बांस की कटाई के काम में जुटे हुए थे। बताया जा रहा है कि बीती रात को वह अपने साथियों के साथ कमरे में सोए थे, जब सुबह साथी उठे तो एक को मृत अवस्था में पाया गया।
विज्ञापन




इसके बाद मकान मालिक चाहड़ निवासी रोशन लाल ने जानकारी बारीं पंचायत के प्रधान रविंद्र ठाकुर को दी। उन्होंने घटना के संबंध में पुलिस चौकी टौणी देवी सूचित किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस चौकी के साथ ही सदर थाना हमीरपुर से भी टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।



मृतक व्यक्ति बग्गा राम (48) पुत्र सिंधू राम निवासी कनफरा गांव जिला बिलासपुर का रहने वाला था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर राजेश कुमार ने भी मौका देखा और मामले की छानबीन की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीरपुर भेज दिया तथा परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें