फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी ने किया मिनी सचिवालय भोरंज का निरीक्षण

Thu, 02 Jun 2016 06:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, भोरंज
विज्ञापन
जिला प्रशासन हमीरपुर - फोटो : demo pics
विज्ञापन
उपायुक्त मदन चौहान ने बुधवार को मिनी सचिवालय भोरंज के भीतर चल रहे समस्त कार्यालयों और तहसील कार्यालय भोरंज का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विभागों के कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करें।
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्यों को समयबद्ध निपटाने के निर्देश दिए। तभी निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सकता है।

मदन चौहान ने सीडीपीओ को निर्देश देते हुए कहा कि जिला में चलाए जा रहे बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करें ताकि लिंगानुपात में समानता सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन


उपायुक्त ने तहसील भोरंज कार्यालय अभिलेख का निरीक्षण निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि तहसील में आने वाले व्यक्तियों के कार्यों का निष्पादन हर संभव समय पर करें ताकि उन्हें बार-बार तहसील कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।

उन्होंने कार्यालय में राजस्व अभिलेख को उचित ढंग से रखने के निर्देश दिए। इस दौरान तहसील कार्यालय में अपने कार्यों को निपटाने के लिए आए लोगों से भी चर्चा कर उनकी समस्याओं को भी सुना।

इसके बाद उपायुक्त ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा का निरीक्षण किया। बाद में उन्होंने मिनी सचिवालय में स्थापित दुकानों का निरीक्षण कर दुकानदारों को उचित साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इस अवसर पर एसडीएम एसके पराशर, नायब तहसीलदार कर्म चंद के अलावा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें