फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में बेटियाें को छह माह से शगुन का इंतजार

Fri, 05 Dec 2025 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। गरीब परिवार से संबंध रखने वाली बेटियां छह महीने से शगुन का इंतजार कर रही हैं। पिछले छह महीने में अब तक 195 बेटियों ने शगुन राशि के लिए अप्लाई किया था, लेकिन अभी तक मात्र 60 परिवारों को शगुन योजना का लाभ मिल पाया है।
विज्ञापन

शगुन योजना के तहत बीपीएल और गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को बेटी की शादी पर 31 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, लेकिन हमीरपुर जिले में अप्रैल से लेकर नवंबर तक 135 परिवारों को शगुन योजना का लाभ नहीं मिल पाया है।
प्रदेश सरकार की ओर महिला एवं बाल विकास कार्यालय के माध्यम से गरीब परिवार के लोगों को बेटियों की शादी के दौरान आर्थिक तंगी से न गुजरना पड़े उसके लिए शगुन योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत हिमाचल प्रदेश की गरीब परिवार की बेटियों को उनकी शादी पर 31 हजार रुपये की आर्थिक सहायता शगुन के रूप में प्रदान की जाती है।
विज्ञापन

हमीरपुर जिले में मार्च से नवंबर तक 195 परिवारों ने आवेदन किया है। इनमें से 135 परिवार अभी तक शगुन का इंतजार कर रहे हैं। विभागीय अधिकारियों की मानें तो बजट न आने के कारण यह आवेदन लंबित पड़े हुए हैं। अधिकारियों के अनुसार बजट का प्रावधान होते ही लाभार्थियों को योजना के तहत राशि जारी कर दी जाएगी।


कोट :

शगुन योजना के तहत 195 आवेदन आए थे। इनमें 60 परिवारों को लाभ प्रदान कर दिया गया है। अभी तक 135 परिवारों के आवेदन लंबित हैं। शगुन योजना के तहत बजट आते ही शेष परिवारों को भी राशि जारी कर दी जाएगी। -अनिल कुमार, जिला परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें