फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: तकलेच में दत्तनगर ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

Fri, 09 Feb 2024 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सचिन को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के खिताब से नवाजा
विज्ञापन


डंसा (रामपुर बुशहर)। महासू क्रिकेट क्लब थेडा द्वारा आयेाजित 22वीं क्रिकेट प्रतियोगिता पर डीवाईएससी दत्तनगर ने अपना कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में 64 टीमों के खिलाडिय़ों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में तकलेच पंचायत की प्रधान नमिता शर्मा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहीं। वहीं उपप्रधान महेंद्र ठाकुर और पंचायत समीति सदस्य बीना मरालु विशेष अतिथि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला चाटी और डीवाईएससी दत्तनगर के बीच खेला गया। दत्तनगर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 112 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए चाटी की टीम 103 रन पर ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में सचिन ठाकुर को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। मुख्यातिथि ने विजेता टीम को एक लाख नकद व ट्रॉफी और उप विजेता टीम को 50 हजार व ट्रॉफी से सम्मानित किया। इस दौरान रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें महिला मंडल थेडा ने पहले स्थान पर बाजी मारी। वहीं महिला मंडल डमराली ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। युवक मंडल प्रधान सोनू मजटू ने कहा कि प्रतियोगिता में सभी टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें