फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नहीं हुई डाटा एंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष अस्पताल हमीरपुर में नहीं हुआ समस्या का समाधान
विज्ञापन

अभी तक हाथों से ही बनाई जा रही हैं पर्चियां, लगता है समय
10 माह पूर्व रोगी कल्याण समिति की बैठक में लिया था नियुक्ति का निर्णय
अभी तक नहीं की गई यहां किसी भी डाटा एंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिला आयुष अस्पताल हमीरपुर में पर्ची काउंटर पर अभी तक डाटा एंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति नहीं हो पाई है। अभी तक यहां पर पर्ची हाथों से ही बनाई जाती है। करीब दस माह पूर्व रोगी कल्याण समिति की बैठक हुई थी। इसमें निर्णय लिया गया था कि यहां पर डाटा एंट्री ऑपरेटर की तैनाती की जाएगी लेकिन दस माह से भी अधिक का समय बीत गया है, यहां पर डाटा एंट्री ऑपरेटर की तैनाती नहीं हुई। यहां पर फार्मासिस्ट ही पर्चियां बनाने का कार्य करता है और दवाइयां देने का भी कार्य करता है।
विज्ञापन


ऐसे में जो मरीज दवाइयां लेने आते हैं तो पर्चियां बनाने का कार्य रुक जाता है और अगर पर्चियां बनाने का कार्य किया जाता है तो दवाइयां देने का कार्य रुक जाता है। मरीजों सुशीला, ममता, कृष्णा, विजय, विक्रम, संतोष आदि ने कहा कि यहां पर एक डाटा एंट्री ऑपरेटर तैनात करना चाहिए ताकि मरीज आसानी से पर्ची बना सकें। हाथों से पर्ची बनाने में अधिक समय लगता है। इस बारे में अस्पताल के एमएस डॉ. दिलीप सिंह ने कहा कि आचार संहिता के कारण अभी कुछ नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें