फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बाढ़ का खतरा भांप ऊंचा हो जाएगा पुल, सायरन बजा देगा चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय डिडवीं से जमा एक कक्षा के छात्र निशांत और जमा दो कक्षा की छात्रा आन्या ने आधुनिक पुल का मॉडल तैयार किया है। इस पुल का नाम स्मार्ट ब्रिज रखा गया है। यह एक ऐसा पुल है जो बाढ़ के दौरान अपने स्थान से खड्ड में स्थापित स्तंभों से ऊपर उठने की क्षमता रखेगा। यह ब्रिज एक बटन दबाते ही ऊपर उठेगा और खतरे का अंदेशा होने पर सायरन देगा। पुल यहां से गुजर रहे वाहनों और लोगों को सुरक्षित रखने में सक्षम होगा।
विज्ञापन



छात्रा आन्या और छात्र निशांत ने बताया कि आजकल जो मौसम में बदलाव हो रहे हैं उनकी वजह से किसी समय भी बाढ़ आने का खतरा बना रहता है। बीते माह हिमाचल में भारी बारिश से कई पुलों को नुकसान पहुंचा है। जिससे लोगों का एक-दूसरे गांव व शहर से संपर्क कटा था। मौसम में आ रहे बदलाव के चलते ऐसे स्मार्ट पुलों की बहुत आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि यह पुल बाढ़ के समय पूर्व सचेत कर देगा और अपने ऊपर से निकलने वाले वाहनों को भी सुरक्षित रख सकेगा और उस पुल के टूटने का भी खतरा नहीं रहेगा। क्योंकि यह एक ऐसा पुल होगा जो अपने आप अलार्म देगा और ऊपर उठ जाएगा।
दरअसल राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डिडवीं में बाल विज्ञान सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। लोगों जरूरतों और सुरक्षा के आधार पर यह स्मार्ट ब्रिज बनाया है। इस सम्मेलन में अन्य विद्यार्थियों ने भी 30 विभिन्न प्रकार के मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई। विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी के मौके पर स्कूल प्रधानाचार्य शैली शर्मा, जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम, विज्ञान अध्यापिका पूर्णिमा शर्मा, मनोज कुमार और नेहा शर्मा आदि विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें