फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कैहरवीं में खराब बिजली उपकरणों की हुई मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। राजकीय बहुतकनीकी महाविद्यालय बडू की ओर से रविवार को शिव मंदिर कैहरवी में बिजली उपकरणों की मरम्मत करने के लिए शिविर लगाया गया। शिविर के दौरान तकनीशियनों ने बिजली के खराब उपकरणों की मरम्मत की। निशुल्क उपकरणों का सामान भी लगाया। लोगों ने घरों में खराब पड़े पंखों, गीजर, इंडक्शन चूल्हों और अन्य बिजली उपकरणों की मरम्मत करवाई। ग्राम पंचायत कैहरवीं के प्रधान गौरव शर्मा ने कहा कि पंचायत में पहले भी लोगों के लिए निशुल्क सुविधाएं सरकार की ओर से मुहैया करवाई गई हैं। इस अवसर पर ई. सतीश ढींगरा, चंद्रशेखर, अशोक कुमार शर्मा, कमल कुमार, देशराज शर्मा, निक्का राम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें