फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: युवक ने अपने घर से ढाई लाख के गहने चुराकर बेच डाले

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। एक युवक ने अपने घर से गहने चुराकर एक व्यक्ति को बेच दिए। बेटे के भविष्य को देखते हुए परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी और अपने ही स्तर पर कुछ लोगों के हस्तक्षेप से मामले को सुलझाया। परिजनों ने एक विवाह समारोह में जाना था, जिस अलमारी में गहने रखे थे उसकी चाबी नहीं मिली और वे बिना गहनों के ही विवाह में चले गए। समारोह से वापस आने पर परिजनों ने अलमारी का ताला तोड़ दिया, लेकिन यह देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई कि सभी गहने गायब हैं। जब युवक से सख्ती से पूछताछ की गई तो मामले का खुलासा हुआ। करीब ढाई लाख के गहने युवक ने एक व्यक्ति को बेच दिए थे। इसके बाद परिजनों ने कुछ लोगों की मदद से उस व्यक्ति से संपर्क साधा। पारिवारिक दोस्तों की मदद और हस्तक्षेप से दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया और युवक के भविष्य को देखते हुए पुलिस को मामले की सूचना नहीं दी गई। थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने कहा कि कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, यदि शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें