फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से अब तक डेढ़ करोड़ की लगी चपत

Thu, 14 Jul 2016 11:26 PM IST
गगन दीप/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
rain - फोटो : file photo
विज्ञापन
जिला भर में बारिश से सड़कों की हालत खराब हो गई है। सड़कों की टारिंग उखड़ गई है जबकि निकास नालियां भी अवरुद्ध हैं। बारिश का पानी सड़कों पर बह रहा है। सड़कों पर पानी बहने से सड़कों की टारिंग उखड़ गई है।
विज्ञापन


सड़कों में कहीं ल्हासे गिरे हैं तो कहीं डंगे टूटे हैं। कुल मिलाकर अब तक बारिश से लोक निर्माण विभाग को डेढ़ करोड़ रुपये की चपत लग चुकी है। बारिश से हमीरपुर से सुजानपुर वाया कोट सड़क मार्ग को सबसे अधिक 11.07 लाख रुपये नुकसान पहुंचा है।

हमीरपुर से सुजानपुर वाया कुठेड़ा सड़क मार्ग को 7.87 लाख रुपये, चबूतरा से अमरोह सड़क मार्ग को 9.40 लाख रुपये, सुजानपुर से चौरी वाया चुराह सड़क मार्ग को 4.92 लाख रुपये, पटलांदर से री सड़क मार्ग को 4.67 लाख रुपये, बडबदार से करोट सड़क मार्ग को 7.38 लाख रुपये और मट्टनसिद्ध से पक्का भरो बाईपास को 4.87 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


टौणीदेवी से कक्कड़, हमीरपुर से अवाहदेवी, बड्ड़ू से जाहू, हमीरपुर से गलोड़ और नादौन से धनेटा वाया बसारल सड़क मार्गों की टारिंग भी उखड़ चुकी है। इन सड़क मार्गों पर भी ल्हासे गिरने और निकास नालियां टूटने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है जबकि कई जगह डंगे भी धंस गए हैं। विभाग का दावा है कि मौसम साफ होते ही सड़क मार्गों की दशा को सुधार दिया जाएगा।
विज्ञापन


बरसात के मौसम में अब तक जिला भर की सड़कों को करीब डेढ़ करोड़ का नुकसान पहुंचा है। बारिश थमते ही सड़कों की दशा सुधारने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
- आरके मिन्हास, अधीक्षण अभियंता, लोनिवि, हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें