जलाड़ी के पास हर मंदिर के नजदीक गांव में घरों और दुकानों पर गिरा पेड़ का एक भाग। संवाद
नादौन (हमीरपुर)। निर्माणाधीन नादौन-हमीरपुर फोरलेन पर सोमवार को हर मंदिर जलाड़ी के पास बड़ा हादसा टल गया। दरअसल यहां एक व्यक्ति निजी भूमि से पेड़ कटवा रहा था। इस दौरान एक पेड़ का कुछ हिस्सा दुकानों और घरों पर आ गिरा। गनीमत रही कि यहां किसी वाहन सवार या किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई। मगर दुकानों और घरों नुकसान हुआ है।
तने से कटने के बाद पेड़ का एक भाग आसपास की दुकानों और घरों पर आ गिरा। इससे हंसराज के मकान के लेंटर का कोना, केहर सिंह की गोशाला और गौरव की दुकान के छज्जे को नुकसान हुआ। इस घटना के कारण कुछ देर तक फोरलेन पर यातायात भी बाधित रहा। प्रभावित लोगों ने नुकसान की भरपाई की मांग की है। एसडीएम नादौन अपराजिता चंदेल ने बताया कि मामले की छानबीन की जाएगी। संवाद