फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर अस्पताल में 300 रुपये में होगा डायलेसिस

Wed, 11 May 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में रोगी कल्याण समिति के माध्यम से चालू वित्त वर्ष में दो करोड़ 55 लाख 97 का अनुमानित खर्च का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विभिन्न मदों से तीन करोड़ 26 लाख 78 हजार की आय का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है। बुधवार को रोगी कल्याण समिति की गवर्निंग बॉडी की बैठक आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता सीपीएस इंद्रदत्त लखनपाल ने की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल में बर्न यूनिट क्रियाशील हो गया है। डायलेसिस के लिए तकनीकी सहायक भी जल्द उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि आईजीएमसी की तर्ज पर हमीरपुर अस्पताल में भी 300 रुपये डायलेसिस का शुल्क निर्धारित किया जाएगा।  

इसके अलावा अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर में भी अत्याधुनिक उपकरण स्थापित किए गए हैं। ईएनटी विभाग में इंडोस्कोपी की सुविधा, सर्जरी में लैप हर्निया सर्जरी, टर्प के उपकरण उपलब्ध करवाए गए हैं। टीएमटी की सुविधा भी जोनल अस्पताल में उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जननी सुरक्षा योजना के तहत अस्पताल में शून्य से एक वर्ष तक के बच्चों के लिए निशुल्क उपचार की सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन


तीस वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों के लिए एचबी, बीटीसीटी, लिपिड प्रोफाइल, यूरिन, शूगर, अल्ट्रासाउंड आदि के निशुल्क टेस्ट की सुविधा भी दी जाएगी। उपायुक्त एवं अध्यक्ष रोगी कल्याण समिति मदन चौहान ने बताया कि रोगी कल्याण समिति का मुख्य ध्येय गरीबों एवं निर्धन लोगों की सेवा करना है।

इस अवसर पर रोगी कल्याण समिति के सदस्य दीपक शर्मा, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव अनिता वर्मा, केसीसीबी के निदेशक अनिल वर्मा, एपीएमसी के चेयरमैन प्रेम कौशल, जिला परिषद के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने भी चर्चा में भाग लिया इस अवसर पर डा. नीरज शर्मा सहित विभिन्न पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें