फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन तक बिना बुकिंग भरवा सकेंगे सिलिंडर : शिवराम

Sat, 14 Mar 2026 01:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला में गैस सिलिंडर बुकिंग करवाने के लिए बुकिंग नंबर न लगने के कारण हो रही परेशानी से विभाग ने लोगों को दो दिन की राहत दी है। लोग आगामी दो दिनों तक बिना बुकिंग नंबर के भी अपना सिलिंडर भरवा सकेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि गैस बुकिंग करवाने के लिए एक नंबर जारी किया गया है, लेकिन अधिकांश लोगों द्वारा बार-बार कॉल किए जाने से वेबसाइट क्रेश हो जाने पर दिक्कतें बढ़ी हैं। लोग समस्याएं लेकर गैस एजेंसी पहुंच रहे हैं, जिससे उनका समय भी बर्बाद हो रहा है। ऐसे में विभाग ने इसे लेकर लोगों को राहत प्रदान की है।
वहीं, विभागीय अधिकारियों ने शुक्रवार को हमीरपुर शहर का निरीक्षण किया तथा घरेलू सिलिंडर को कमर्शियल रूप से प्रयोग करने को लेकर कारोबारियों को चेतावनी दी कि वह घरेलू सिलिंडर का प्रयोग कमर्शियल के रूप में न करें। उन्होंने चेताया कि अगर कोई दुकानदार घरेलू सिलिंडर का प्रयोग करता हुआ पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा दुकानदारों ने अपनी समस्या को भी विभागीय अधिकारियों के समक्ष रखा। अधिकारियों के अनुसार शीघ्र ही कमर्शियल सिलिंडर की उपलब्धता भी करवा दी जाएगी। फिलहाल लोगों को उनकी आवश्यकता के अनुसार सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं।
खाद्य आपूर्ति विभाग के जिला नियंत्रक शिव राम राही ने कहा कि आगामी दो दिनों तक लोग बिना बुकिंग के सिलिंडर भरवा सकते हैं। अगर बुकिंग नंबर शुरू हो जाता है, तो लोगों को उस पर पहले सिलिंडर बुक करवाना पड़ेगा। ऐसे में जैसे ही गाड़ी सप्लाई लेकर आती है, तो सिलिंडर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें