फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: झलान-घडोह संपर्क मार्ग के किनारे झाड़ियों की कटाई शुरू

Wed, 20 Aug 2025 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
झलान-घडोह संपर्क मार्ग में झाड़ियों की कटाई जारी। संवाद
विज्ञापन
धनेटा (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के तहत झलान-घडोह संपर्क मार्ग के किनारे झाड़ियों की कटाई का कार्य शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग ने अमर उजाला में 18 अगस्त को प्रकाशित खबर पर संज्ञान लिया है।
विज्ञापन

इस मार्ग पर सफाई कार्य आरंभ हो गया है। लोक निर्माण विभाग और मनरेगा के तहत झाड़ियों की काट-छांट कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। अब इस मार्ग पर दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी। हालांकि, इस मार्ग में गड्डों के कारण सड़क की दयनीय स्थिति भी बनी हुई है। इस कारण लोगों खासकर बच्चों का आना-जाना मुश्किल हो गया था।
स्थानीय लोगों ने विभाग की इस त्वरित कार्रवाई का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि मार्ग की मरम्मत का कार्य भी शीघ्र शुरू किया जाए। लोक निर्माण विभाग धनेटा के जेई केशव धीमान ने बताया कि झलान-घडोह संपर्क मार्ग के किनारे झाड़ियों को काटा जा रहा है। उन्होंने बताया कि 15 सितंबर के बाद सड़क की मरम्मत भी करवा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए विभाग प्रयासरत है।

झलान-घडोह संपर्क मार्ग में झाड़ियों की कटाई जारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें