बिझड़ी (हमीरपुर)। बिजली उपमंडल कोटला के तहत बिजली आपूर्ति ठीक करने खंभे पर चढ़े टीमेट को करंट लग गया। इससे वह झुलस गया। स्थानीय लोगों ने उसे बिझड़ी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया। जहां उसका उपचार चल रहा है। कर्मचारियों की कमी होने के चलते टीमेट धर्मपाल बुधवार शाम को अकेला ही बिजली सप्लाई दुरुस्त करने के लिए चला गया। लेकिन, जैसे ही वह खंभे पर चढ़ा तो उसे करंट लग गया। बिजली उपमंडल कोटला के एसडीओ चंद्रसेन ने कहा कि ऐसे रिपेयर के काम लाइनमैन की ओर से ही किए जाते हैं लेकिन, कर्मचारियों कमी के चलते आपातकाल में टीमेट से भी काम लिया जा सकता है। करंट कैसे लग, इसका पता लगाया जा रहा है।