फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरली मनोहर मंदिर में पूजा से होगी राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव की शुरूआत

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। तीन दिवसीय राष्ट्र स्तरीय सुजानपुर होली उत्सव का शुभारंभ 7 मार्च को मुरली मनोहर मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ होगा। शनिवार शाम तीन बजे केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर बतौर मुख्यातिथि इस मेले में शिरकत करेंगे। उनके साथ पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत करेंगे। पूजा-अर्चना से पहले चिल्ड्रन पार्क में पगड़ी बांधने की रस्म होगी और इसके बाद मंदिर तक शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान कृषि, उद्यान, उद्योग, स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास विभाग समेत विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन होगा।
विज्ञापन

पहली सांस्कृतिक संध्या कोलकाता की प्रसिद्ध गायक संचिता भट्टाचार्य और पंजाबी गायक अमृत मान के नाम रहेगी। जबकि 10 मार्च को होली मेले के समापन समारोह में वन मंत्री गोबिंद ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। अंतिम सांस्कृतिक संध्या में बॉलीवुड गायक ममता शर्मा के आइटम गानों मुन्नी बदनाम हुई और टिंकू जिया... आदि का दर्शक लुत्फ उठा सकेंगे। ममता शर्मा इस उत्सव की सबसे महंगी कलाकार होंगी, जिस पर प्रशासन तेरह लाख रुपये खर्च कर रहा है। 8 मार्च को दूसरी सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक करण औजला दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। दिन में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 9 मार्च को तीसरी सांस्कृतिक संध्या पहाड़ी कलाकारों के नाम रहेगी। दिन में डॉग शो का आयोजन भी होगा। होली मेला कमेटी के चेयरमैन एवं उपायुक्त हमीरपुर हरिकेश मीणा ने कहा कि पहली सांस्कृतिक संध्या रात 12 बजे तक चलेगी, जबकि शेष तीन सांस्कृतिक संध्याएं रात दस बजे तक ही चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें