फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सीएससीए सदस्यों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ, निकिता बनीं अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्कृष्ट स्नातकोत्तर महाविद्यालय सुजानपुर में शपथ समारोह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सुजानपुर (हमीरपुर)। ठाकुर जगदेव चंद स्मारक राजकीय उत्कृष्ट स्नातकोत्तर महाविद्यालय सुजानपुर में शुक्रवार को सत्र 2024-25 की नवगठित सीएससीए सदस्यों के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में महाविद्यालय के नवगठित केंद्रीय छात्र परिषद के पदाधिकारियों, कक्षा प्रतिनिधियों तथा अन्य समितियों से मनोनीत सदस्यों को शपथ दिलाई गई। शपथ समारोह में कॉलेज प्राचार्य डॉ. अजायब सिंह बनयाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. अजायब सिंह बनयाल ने बताया कि सीएससीए की अध्यक्ष निकिता बीएससी तृतीय वर्ष, उपाध्यक्ष सानवी जैन बीकॉम तृतीय वर्ष, सचिव ईशा बीए प्रथम वर्ष एवं सह सचिव रंजू बीबीए प्रथम वर्ष को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्राचार्य ने कहा कि केंद्रीय छात्र परिषद के सभी पदाधिकारी एवं मनोनीत सदस्य महाविद्यालय की विकासात्मक गतिविधियों में अपना सहयोग देंगे एवं शैक्षणिक वातावरण और अनुशासन बनाए रखने में महाविद्यालय प्रशासन की मदद करेंगे। उप प्राचार्य डॉ. विभा ठाकुर ने कक्षा प्रतिनिधियों आंचल, महक शर्मा, खुशी, मनिका ठाकुर एवं मिहिका को शपथ दिलाई। डॉ. सुरेश ठाकुर ने कक्षा प्रतिनिधियों रितु कुमारी, नीतिका, वंशिका एवं स्नेहा देवी को शपथ दिलाई। इस अवसर पर डॉ. विकास राणा, राजीव भंडारी, अरविंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें