फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: त्योहारों पर बाजार में उमड़ी भीड़, गांधी बाजार के शौचालयों पर लटके ताले

Mon, 26 Oct 2026 01:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
गांधी बाजार में शौचालय में लटके ताले। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। त्योहारों के चलते बाजारों में रौनक बढ़ गई है। करवाचौथ और दिवाली की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग बाजार पहुंच रहे हैं। दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है, लेकिन शहर के गांधी बाजार में सार्वजनिक शौचालयों पर ताले लटके होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रविवार को खरीदारी के लिए पहुंचीं महिलाओं को खास तौर पर दिक्कतें झेलनी पड़ीं। करवाचौथ के मद्देनजर रविवार को महिलाएं पूजा सामग्री और त्योहार से जुड़ी अन्य वस्तुओं की खरीदारी के लिए बाजार पहुंचीं। इस दौरान बाजार में काफी भीड़ रही।
वहीं, इस दौरान सार्वजनिक शौचालय बंद मिलने से महिलाओं को परेशानी झेलनी पड़ी। त्योहारों की खरीदारी के लिए बाजार आने वाले अन्य लोगों के लिए भी यह स्थिति असुविधाजनक रही।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों में पंकज, राजन, अरविंद और सुमित आदि ने बताया कि त्योहारों के दौरान बाजारों में साफ-सफाई, पेयजल और सार्वजनिक शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना जरूरी है। खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को खरीदारी के दौरान इन सुविधाओं की अधिक आवश्यकता होती है।
उन्होंने कहा कि नगर निगम को सार्वजनिक शौचालयों के नियमित संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि बाजार आने वाले लोगों को परेशानी न हो। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से आग्रह किया है कि सार्वजनिक शौचालयों को रोजाना खुला रखा जाए।
विज्ञापन


कोट
समस्या ध्यान में आई है। लोगों की समस्या के समाधान के लिए जल्द प्रयास किए जाएंगे। -राकेश शर्मा, आयुक्त, नगर निगम हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें