फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अवाहदेवी मंदिर में उमड़ी आस्था की भीड़

Sun, 22 Mar 2026 01:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
अवाहवेदी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
अवाहदेवी(हमीरपुर )। माता मंदिर अवाहदेवी मंदिर में चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्त नाचते-गाते और जयकारे लगाते हुए माता के दरबार में पहुंचे तथा पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसी दौरान चल रही भागवत कथा के तीसरे दिन कथा वाचक पंडित संजीव शर्मा ने प्रवचन देते हुए कहा कि सांसारिक मोह को त्यागकर प्रभु में मन लगाने से ही जीवन का वास्तविक कल्याण संभव है। उन्होंने आत्मदेव, धुंधकारी और गोकर्ण की कथा सुनाते हुए बताया कि किस प्रकार मोह और अधर्म व्यक्ति को पतन की ओर ले जाते हैं, जबकि भक्ति और सत्संग से मुक्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें