फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पट्टा/अवाहदेवी (हमीरपुर)। शरद नवरात्र के उपलक्ष्य में जिलेभर के मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। रविवार को चौथे नवरात्रे पर भी काफी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचे और मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। रविवार को अन्य दिनों के मुकाबले अधिक भीड़ मंदिरों में देखने को मिली। भक्तों ने दिनभर मां की महिमा का गुणगान किया। अवाहदेवी माता मंदिर में नियमित रूप से पूजा की जा रही है। रविवार को 3400 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। मंदिर को बेहतर तरीके से सजाया गया है। प्रतिदिन श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था की गई है। वहीं, संतोषी माता मंदिर खुथड़ी लदरौर में काफी संख्या में श्रद्धालु मां के आगे नतमस्तक हुए। मंदिरों मेंं श्रद्धालुओं का आना प्रात: 5:00 बजे से प्रारंभ हो जाता है जो रात को 8:00 बजे आरती तक जारी रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें