फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के गायनी और मेडिसिन वार्डों में भीड़, एक बिस्तर पर दो-दो मरीज

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के पुरुष मेडिकल वार्ड में एक बिस्तर पर उपचाराधीन दो मरीज। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। समय सुबह 11:35 बजे हैं। यह मेडिकल कॉलेज हमीरपुर का गायनी वार्ड है। यहां एक बिस्तर पर दो-दो महिलाएं उपचाराधीन हैं। एक बिस्तर पर दो गर्भवतियां होने के चलते इन्हें परेशानी हो रही है। वार्ड फुल होने के चलते मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने बाहर गैलरी में अतिरिक्त बिस्तर लगाए हैं। इन पर भी दो-दो मरीज उपचाराधीन हैं। अब 11:17 बजे हैं। लेबर रूम के आगे की तरफ भी वार्डों में यही हाल है। यहां भी एक बिस्तर पर दो-दो मरीज हैं। यहां भी गैलरी में महिलाओं के लिए अतिरिक्त बिस्तरों का प्रावधान किया गया है। इन पर भी दो-दो मरीज हैं।
विज्ञापन

अब 11: 40 बजे हैं। यह पुरुष मेडिकल वार्ड है। यहां तीन बिस्तरों पर दो-दो मरीज हैं। हालांकि, बीते दो दिन से इस वार्ड में भी भीड़ अधिक थी। 19 जुलाई को यहां मौजूद 25 बिस्तरों पर 30 मरीज थे, जबकि महिला मेडिकल वार्ड में भी 25 बिस्तरों पर 29 मरीज थे। 20 को कुछ मरीज डिस्चार्ज हुए तो 21 जुलाई को पुरुष वार्ड में 25 बिस्तरों पर 28 मरीज दाखिल है। मरीज लक्की राणा ने कहा कि वह बुधवार शाम को वार्ड में दाखिल हुए हैं, लेकिन एक बिस्तर पर दो मरीज होने से उन्हें परेशानी हो रही है। तीमारदार भी गैलरी में रात बिताने को मजबूर हैं।
बता दें कि गायनी वार्ड में गर्भवतियों और प्रसूता की संख्या आजकल अधिक है। इस कारण यहां बिस्तर नहीं मिल पा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चौहान ने कहा कि मरीजों की संख्या अधिक होने के चलते दिक्कत है। अस्पताल प्रबंधन रोगियों की सुविधा के लिए अपनी तरफ से पूरी व्यवस्था कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें