नपं भोटा के चिल्ड्रन पार्क के मास मृत मिले कौवे को दफनाते विभागीय कर्मी।
- फोटो : Hamirpur-HP
भोटा (हमीरपुर)। नगर पंचायत भोटा के वार्ड नंबर एक चिल्ड्रन पार्क के पास रविवार को मृत कौवा मिला है। मृत कौवे को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना विभाग को दी।
सूचना मिलते ही पशुपालन विभाग की तरफ से डॉक्टर हितेश और वन विभाग की तरफ से आरओ रतनी देवी, बीओ अमरनाथ, गार्ड रामा देवी मौके पर पहुंचे। पशुपालन विभाग भोटा के डॉक्टर हितेश ने पीवी किट पहनकर मृत कौवे को वन विभाग अधिकारी की मौजूदगी में गड्ढा खोदकर दबा दिया। भोटा में यह पहला पक्षी मृत पाया गया है। कौवे के मृत मिलने से लोगों में दहशत का माहौल है।