फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मक्की और धान की फसल का 31 जुलाई तक करवाएं बीमा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में मक्की और धान की फसल का बीमा 31 जुलाई तक किया जाएगा। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत इन फसलों का बीमा किया जा रहा है। योजना के तहत फसलों को नुकसान होने पर मुआवजा राशि मिलेगी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जिले में चालू खरीफ मौसम में मक्की और धान की फसलों का बीमा स्टेट बैंक इंडिया जनरल इंश्योरेंस कंपनी की ओर से किया जा रहा है। इसकी बीमित राशि 30 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर (1200 रुपये प्रति कनाल) है। इसके लिए किसान को प्रति हेक्टेयर केवल 600 रुपये (मक्की का 24 रुपये और धान की फसल का 14 रुपये प्रति कनाल) प्रीमियम अदा करना होगा। फसल बीमा करवाने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को सरकार की ओर से अप्रत्याशित घटनाओं से उत्पन्न होने वाली फसल की हानि से पीड़ित किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना, उनकी आय को स्थिर करने के लिए कृषि में उनकी निरंतरता सुनिश्चित करना और कृषि क्षेत्र में ऋण के प्रवाह को सुनिश्चित करना है। सभी लोनी किसान वित्तीय संस्थाओं की ओर से अनिवार्य रूप से स्वत: ही कवर किए जाने हैं। जबकि, नॉन लोनी किसान इच्छानुसार नजदीकी बैंक जिनमें उनका खाता है, में प्रस्ताव भरकर और प्रीमियम राशि जमा करवाकर 31 जुलाई तक बीमा करवा सकते हैं। किसान अपने साथ अपना फोटो, पहचान पत्र, पटवारी की ओर से जारी जमीन की जमाबंदी और फसल बिजाई प्रमाण पत्र लेकर आएं। किसान अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी कृषि प्रसार अधिकारी/कृषि विकास अधिकारी या विषयवाद विशेषज्ञ से शीघ्र संपर्क करें। इस संबंध में कृषि विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक युद्धवीर सिंह पठानिया ने कहा कि 31 जुलाई तक मक्की और धान की फसल का बीमा किया जा रहा है। किसान नजदीकी बैंक या फिर लोकमित्र केंद्रों में भी जाकर अपनी फसल का बीमा करवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें