फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबेहड़ा के व्यक्ति के खाते से 10 हजार उड़ाए

Sun, 02 Oct 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
Fraud - फोटो : demo pics
विज्ञापन
पुलिस थाना सदर के अंतर्गत गांव लंबेहड़ा के एक व्यक्ति के बैंक खाते से शातिरों ने 10 हजार रुपये उड़ा डाले। शातिरों ने व्यक्ति से एटीएम कार्ड का सीरियल नंबर पूछा। इसके कुछ ही देर बाद उसके मोबाइल पर 10 हजार रुपये की नकदी निकासी का मेसेज आया।
विज्ञापन


नकदी निकलने के बाद व्यक्ति के खाते में महज 300 रुपये शेष बचे हैं। इसके बाद उसे आभास हुआ कि वह ठगी का शिकार हो गया है। कालर ने लंबेहड़ा के रहने वाले रिक्की को फोन पर अपना परिचय बैंक अधिकारी के रूप में दिया।

फर्जी कालर ने रिक्की को बताया कि उसके एटीएम की वैधता समाप्त होने वाली है। ऐसे में उसे बैंक के मुख्य कार्यालय से नया एटीएम जारी होगा। नया एटीएम जारी होते ही पुराना एटीएम बंद हो जाएगा। इसके लिए फर्जी कालर ने रिक्की ने एटीएम कार्ड का सीरियल नंबर पूछा।
विज्ञापन


रिक्की के घर में हाल ही में बेटी ने जन्म लिया है। रिक्की घर में जन्मोत्सव के कार्य में व्यस्त था। उसने कालर की बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया और एटीएम कार्ड का सीरियल नंबर बता दिया। कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर 10 हजार रुपये की नकद निकासी का मेसेज आया।

वर्तमान में उसके खाते में महज 300 रुपये शेष रह गए हैं। हालांकि, इस बारे में उसने संबंधित बैंक शाखा में भी शिकायत की लेकिन बैंक अधिकारियों ने इसकी शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवाने को कहा।
विज्ञापन


थाना प्रभारी कुलदीप कुमार का कहना है कि अगर पुलिस के पास शिकायत आती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें