फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कारोबारियों से वसूला 82 हजार जुर्माना

Fri, 26 Feb 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आबकारी एवं कराधान विभाग ने उपमंडल बड़सर में नाका लगाकर बाहरी राज्यों से बिना टैक्स सामान लाने वाले कारोबारियों को सबक सिखाया है। बिना टैक्स के सामान लाने पर एक्साइज विभाग ने कारोबारियों से 82 हजार रुपये जुर्माना वसूला किया है। विभाग की इस कार्रवाई से अन्य कारोबारियों में हड़कंप है। एक्साइज विभाग ने बड़सर में नाका लगाया हुआ था। इस दौरान ऊना की ओर से आने वाले वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान दो बड़ी गाड़ियों को जांच के लिए रोका गया। दोनों गाड़ियों में बिजली के उपकरण और फर्नीचर का सामान था। विभाग की टीम ने वाहन में बैठे कारोबारियों को बिल दिखाने के लिए कहा। इस पर कारोबारी टालमटोल करने लगे। मौके पर दोनों कारोबारी एक्साइज विभाग की टीम को बिल और टैक्स की रसीद नहीं दिखा पाए। इस पर विभाग ने पेनल्टी लगाई। सहायक आबकारी एवं कराधान आयुक्त रविंद्र कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बिना बिल पर दो कारोबारियों को 82 हजार रुपये पेनल्टी लगाई गई है। उन्होंने सभी कारोबारियों से नियमों के तहत टैक्स का भुगतान करने की अपील की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें