पुलिस चौकी अवाहदेवी के अंतर्गत धलौण में एक ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 50 फीट नीचे जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक ने छलांग लगा दी। इसके चलते चालक को मामूली चोटें आई हैं। चालक को प्राथमिक उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर ले जाया गया।
सोमवार सुबह करीब 11 बजे नंद लाल ट्रक लेकर तरक्वाड़ी से अवाहदेवी की तरफ जा रहा था। जैसे ही नंद लाल धलौण के पास पहुंचा तो ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया।
इस दौरान ट्रक चालक ने छलांग लगा दी। ट्रक करीब 50 फीट नीचे लुढ़क गया। हादसे में ट्रक लगभग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। हालांकि ट्रक चालक या पुलिस ने अब तक पुलिस के पास मामला दर्ज नहीं करवाया है।
पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है। चौकी प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि पुलिस के पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।