पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत भट्ठा में अनियंत्रित ट्रक की चपेट में एक कार आ गई। इससे कार में सवार दो युवक बुरी तरह घायल हो गए जबकि तीन अन्य कार सवारों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार दोपहर बाद करीब तीन बजे कार चालक मुनीष कुमार नादौन अपने काम से आया था।
इसके बाद वह नादौन से हमीरपुर के लिए कार में सवार हुआ। कार में कुल पांच लोग सवार थे। दोपहर बाद करीब तीन बजे जैसे ही वह भट्ठा के पास पहुंचा तो सामने से एक ट्रक अन्य वाहन को ओवरटेक कर रहा था। ओवरटेक करते समय ट्रक चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। इस दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर उनकी कार से टकरा गया।
हादसे में सुरेंद्र कुमार निवासी मंडी तथा मुनीष कुमार निवासी दलेहड़ हमीरपुर को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को नादौन अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद टांडा रेफर कर दिया गया है। वहीं घायल मुनीष, पंकज और बनी निवासी हमीरपुर कसे मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी सतीश कुमार का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।