फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दमकल पर पथराव, दो जख्मी

Tue, 11 Apr 2017 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
दमकल पर पथराव, दो जख्मी
विज्ञापन
मौसम का तापमान बढ़ने के साथ ही अगलगी की घटनाओं में भी बढ़ोतरी होती जा रही है। मंगलवार को भी अगलगी की कई घटनाएं हुई जिसमें 85 बीघे से अधिक की फसल जलकर राख हो गई। वहीं अतरौलिया क्षेत्र में सूचना के काफी देर बाद पहुंची दमकल पर गुस्साए लोगों हमला कर दिया, पथराव में दो दमकल कर्मी घायल हो गए। वहीं वाहन को भी नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन


अतरौलिय संवाददाता के अनुसार, बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के पचरी गांव में मंगलवार की सुबह हाईटेंशन तार में शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से गांव के बबलू सिंह, राधेश्याम मौर्य, मोबीन, जहीर खान, विजय पाल सिंह, रामजीत यादव, गब्बर सिंह, रविंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, बालक सिंह, हरिकेश सिंह, चंद्रजीत पांडेय, रामजीत और इंद्रजीत की लगभग 20 बीघा गेहूं और एक बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। सूचना देने के डेढ़ घंटे बाद दमकल वहां पहुंची तो काफी नुकसान हो चुका था।

इससे गुस्साए ग्रामीणों ने दमकल और डायल 100 वाहन पर पथराव शुरू कर दिया। जिससे फायर कर्मी पारसनाथ सिंह और जय नारायण मिश्र चोटिल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आजमगढ़ और अंबेडकर नगर जिले के चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों केेे भगाया। बाद में फायर कर्मियों ने खेतों में लगी आग को पूरी तरह बुझाया। सूचना पाकर क्षेत्रीय विधायक डा. संग्राम यादव भी मौके पर पहुंच गए और पीड़ित किसानों का हाल जाना। मौके पर मौजूद तहसीलदार बूढनपुर अंबिका चौधरी से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन


लाटघाट संवाददाता के अनुसार, रौनापार थाना क्षेत्र के छतिया जोकहरा गांव निवासी बेधई यादव का खलिहान में रखा 300 बोझ गेहूं बिजली के शार्ट सर्किट से जलकर राख हो गया। खलिहान में मड़ाई करने की तैयारी हो रही थी तभी शार्ट सर्किट ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया। रौनापार थाना क्षेत्र के ही छपिया गांव निवासी बृजेश यादव पुत्र बोधई का खलिहान में रखा 360 बोझ गेहूं अज्ञात कारणों से लगी आग में राख हो गया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।

लालगंज संवाददाता के अनुसार, गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर जयद्रथ यति में मंगलवार की दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग में रामबचन पाल पुत्र बाबा पाल का लगभग 140 बोझ गेहूं और उसी के समीप लालता पाल का लगभग 45 वोझ गेहूं और खेत में खड़ा लगभग 10 विश्वा गेहूं जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। जहानागंज संवाददाता के अनुसार, विकास खंड के टिसौरा गांव में मंगलवार की दोपहर शार्ट सर्किट से फसल में आग लग गई। जब तक लोग आग पर काबू पाते सात बीघा फसल जलकर राख हो गई। लोगों ने बिजली विभाग पर आरोप लगाया कि 11 हजार वोल्ट के तार लगे दो पोल काफी टेढ़े है। जिसकी सूचना विभाग को दी गई लेकिन विभाग ने इसे ठीक नहीं किया जिसके कारण यह घटना हुई है।

अहरौला संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के विड़हर मय खजुरा गांव में बिजली की शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से सीवान में आग लग गई। जब तक फायरकर्मी और ग्रामीण आग पर काबू पाते 20 बीघे फसल राख हो गई। मौके पर पहुंची राजस्व टीम क्षति का आकलन करने में जुटी हुई थी। ठेकमा संवाददाता के अनुसार, बरदह थाना क्षेत्र के भगौतीपुर गांव में अज्ञात कारण से मंगलवार की सुबह आग लग गई। अग्निशमन दल के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। सगड़ी संवाददाता के अनुसार, जीयनपुर थाना क्षेत्र के देउरपुर गांव में विद्युत के शार्ट सर्किट से बीस बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सगड़ी तहसील के ही सरदहां बाजार स्थित अवसानपुर में अज्ञात कारण से आग लगने पर पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें