फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राला ने रौंदा स्कूट सवार, मौके पर मौत

Sat, 22 Oct 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर थाना के सामने एक ट्राला चालक ने स्कूटर सवार को रौंद दिया। इसमें स्कूटर सवार की मौके पर मौत हो गई है। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर एक एक स्कूटर सवार बड़सर से मैहरे की ओर जा रहा था। इस दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में जा रहे ट्राला चालक ने स्कूटर सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में स्कूटर सवार की मौके पर ही मौत हो गई है।

हालांकि स्कूटर सवार अकेला था ऐसे में उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने स्कूटर नंबर के आधार पर मृतक की पहचान के लिए छानबीन शुरू कर दी है। ट्राला चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने ट्राला को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एएसपी डा. शिव कुमार का कहना है कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें