फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईटी करेगी चरस मामले की जांच

Thu, 08 Sep 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
नशे के खिलाफ जंग। - फोटो : demo pics
विज्ञापन
उपमंडल भोरंज के बिरड़ी बाजार में दुकानदार और पुलिस के बीच हुए विवाद की निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। डीएसपी की अगुवाई में स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम बनाई है जो पूरे मामले की जांच करेगी। चरस के इस बहुचर्चित मामले को लेकर चार दर्जन लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल वीरवार को उपायुक्त हमीरपुर मदन चौहान और पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अजय बौद्ध से मिला।
विज्ञापन


रीता देवी, राकेश कुमार, कैहरवीं पंचायत के उपप्रधान राकेश सिंह, डॉ. सोमदत्त, मेहर चंद और जयकरण समेत अन्य ग्रामीणों ने उपायुक्त को बताया कि बुधवार दोपहर एक बजे भाना भोरंज से एसआई अवतार सिंह समेत आधा दर्जन पुलिस कर्मी बिरड़ी स्थित उनकी दुकान पर आए। पुलिस टीम के साथ पंचायत के उपप्रधान राकेश सिंह भी मौजूद थे।

पुलिस सब इंस्पेक्टर अवतार सिंह ने कहा कि उन्हें सूचना मिली है कि आपकी दुकान के भीतर चरस रखी है। इसलिए दुकान की तलाशी करनी है। उन्होंने बताया कि मीट और सब्जी की दुकान से जब पुलिस को कुछ नहीं मिला तो एसआई ने चुपके से उनकी सब्जी की दुकान में सब्जियों के भीतर चरस को छुपा दी और कहने लगे कि चरस मिल गई।
विज्ञापन


रीता देवी ने बताया कि इस दौरान पुलिस टीम ने उनके पति की खूब पिटाई की और गाड़ी में डालकर पुलिस थाना ले जाने लगे। हालांकि, पंचायत उपप्रधान समेत अन्य लोगों के विरोध के बाद सैकड़ों लोगों ने पुलिस का विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान करीब छह घंटे चक्का जाम भी रहा।

डीएसपी हमीरपुर की अगुवाई में पुलिस ने एक एसआईटी का गठन कर दिया है। एसआईटी इस सारे मामले की जांच करेगी। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

- डॉ. शिव कुमार, एएसपी हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें