फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ दर्जन कारोबारी बिना लाइसेंस दुकान चलाते पकड़े

Wed, 29 Jun 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग ने डेढ़ दर्जन कारोबारियों को बिना लाइसेंस दुकान चलाते पकड़ा है। इसके अलावा विभागीय अधिकारियों ने एक नमकीन फैक्टरी में भी दबिश दी। नमकीन फैक्टरी का भी लाइसेंस नहीं पाया गया। इसके चलते इन सभी कारोबारियों को वीरवार को कार्यालय में रिकॉर्ड सहित बुलाया गया है।
विज्ञापन


बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दोसड़का, बड़ू और डुग्घा में दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डेढ़ दर्जन कारोबारियों को बिना लाइसेंस दुकान चलाते पाया गया। इसके अलावा डुग्घा में एक नमकीन फैक्टरी बिना पंजीकरण के चलते पाई गई। इन सभी कारोबारियों को रिकॉर्ड सहित आज खाद्य सुरक्षा विभाग के कार्यालय में बुलाया गया है। कार्यालय न पहुंचने वाले कारोबारियों के खिलाफ विभाग आगामी कार्रवाई अमल में लाएगा।

बताते चलें कि 12 लाख रुपये से कम की आमदन होने पर दुकानों का पंजीकरण होता है। जबकि 12 लाख से अधिक आमदन होने पर दुकान का लाइसेंस बनवाना पड़ता है। दुकान का पंजीकरण और लाइसेंस बनवाने की फीस अलग-अलग है।
विज्ञापन


रिकार्ड सही नहीं पाए जाने पर होगा चालान : कायस्था
उधर, खाद्य सुरक्षा विभाग के अभिहित अधिकारी डॉ. अतुल कायस्था ने कहा कि डेढ़ दर्जन कारोबारियों को रिकॉर्ड सहित कार्यालय बुलाया गया है। रिकॉर्ड सही न पाए जाने पर संबंधित कारोबारियों का चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें